हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, प्री-मानसून संभव

First Ever News Admin
2 Min Read

हरियाणा में अगले तीन-चार दिनों में गर्मी से राहत के आसार नजर आ सकते है, दरअसल भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा के कई जिलों में आज मौसम बदला हुआ है। बता दें कि महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बीच प्रदेश में न्यूनतम पारा रात को 1.7 डिग्री तक बढ़ गया। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है।

हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, प्री-मानसून संभव

rn

तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी rn

तो वहीं मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। यह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इस सबसे के बीच राहत की बात है कि प्रदेश के लोगों को अभी लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिस तरह का मौसम चल रहा है, उसमें 10 व 11 जून को भी सुबह और रात के समय अंधड़ व गरज चमक देखने को मिलेगी। 10 जून से प्री मानसून के आने की संभावना है, लेकिन इसके बारे में अभी मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में इस बारे में जानकारी नहीं दी है। rn

rn

Share This Article
Notifications Powered By Aplu
Notifications Powered By Aplu