Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद इस वीडियो को लेकर नोरा ने आपत्ति जताई है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसा क्या है इस वीडियो में चलिए आपको बताते हैं क्या है आखिर इस वायरल वीडियो की सच्चाई।
Nora Fatehi Deepfakes
आपको बता दें कि आज के समय में एआई टेक्नोलॉजी आ जाने से कहीं ना कही काम तो आसान हो गया है, लेकिन कुछ लोग इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ Nora Fatehi के वीडियो में, आए दिन डीपफेक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। और अब इस मामले में Nora Fatehi का नाम जुड़ गया है, Nora Fatehi का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किसने वायरल किया Nora Fatehi का वीडियो?
खबरों के मुताबिक लुलुमेलोन नामक इंस्टाग्राम हैंडल Nora Fatehi का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये इंस्टा पेज पहले भी अदाकारा के ऐसे वीडियो पोस्ट कर चुका है। तो वहीं इस वीडियो को अब नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है और इसे पूरी तरह फेक बताया है। साथ ही Nora Fatehi ने ये भी लिखा है- इसे देखकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड हूं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि Nora Fatehi से पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट के डीपफेक वीडियो भी वायरल हुए थे और चर्चा का विषय बने थे।