Nayab Singh Saini होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह.. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, हरियाणा में बड़ा सियासी फेरबदल होने जा रहा है, हरियाणा में BJP विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को नया नेता चुना गया है। आपको बता दें कि हरियाणा में BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 11.50 बजे चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपनी पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया था।
BJP विधायक दल की मीटिंग हुई
तो वहीं अब BJP विधायक दल की मीटिंग हुई में नायब सैनी को नेता चुना गया है। खबरों के मुताबिक शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण होगा। तो वहीं डिप्टी सीएम का पद पर जाट चेहरे को दिया जा सकता है।
गठबंधन टूट गया है
हरियाणा में भाजपा और जजपा (BJP-JJP) का गठबंधन टूट गया है, खबरों के मुताबिक जजपा (JJP) हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी, तो वहीं भाजपा (BJP) का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है।
भाजपा के पास पूर्ण बहुमत
आपको बता दें कि फिलहाल भाजपा-जजपा (BJP-JJP) की गठबंधन सरकार भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है। तो वहीं अगर जजपा गठबंधन तोड़ देती है तो BJP के पास 41, 7 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत के 46 के आंकड़े से 3 ज्यादा सीटें बन रही हैं।
हरियाणा में सीटों का समीकरण
आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 41 भाजपा, 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो, 1 हलोपा और 7 निर्दलीय हैं। तो वहीं बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। आपको बता दें कि अभी भाजपा-जजपा (BJP-JJP) की गठबंधन की सरकार में भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है।