Haryana News: हरियाणा की भाजपा सरकार ने नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्रिमंडल की शपथग्रहण के बाद सीएम सहित 14 मंत्रियों को विभाग बांटे हैं।
मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को शॉर्ट नेम भी दिए गए
हरियाणा सचिवालय प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित उनके कैबिनेट मंत्रियों के शॉर्ट नेम आवंटित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री को CM, कंवर पाल गुर्जर को AM, मूलचंद शर्मा को IM, रणजीत सिंह चौटाला को EnM, जयप्रकाश दलाल को FM, डॉ बनवारी लाल को PHEM, कमल गुप्ता को HM, सीमा त्रिखा को MSE, महिपाल ढांडा को MD&P, असीम गोयल को MT, अभय सिंह यादव को MIWR, सुभाष सुधा को MULB, बिशंभर सिंह को MS&ASW, संजय सिंह को MEF&W शॉर्ट नेम मिले हैं।
हरियाणा सचिवालय प्रशासन की ओर से मंत्रियों को शॉर्ट नेम अलॉट हो गए हैं। यह शॉर्ट नेम इसलिए दिए जाते हैं, जब सचिवालय में फाइल मूव होती है तो उस पर इन नामों का यूज किया जाता है। जैसे यदि सीएम ऑफिस से फाइल मूव करेगी तो उस पर CM लिखा जाएगा। ऐसे ही एग्रीकल्चर मिनिस्टर की फाइल पर AM लिखकर फाइल मूवमेंट में लाई जाती है।