Haryana Rain hail Alert Ambala Panchkula Sonipat Kaithal Kurukshetra Karnal Chandigarh Panipat Weather Alert: हरियाणे के कुछ जिलों में आज दोपहर को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के बाद आई बारिश के साथ ओले गिरे। आपको बता दें कि हरियाणा में 21 अप्रैल तक मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी चंडीगढ़ सहित उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
प्रदेश के इन जिलों में गिरे ओले

तो वहीं अचानक मौसम बदलने से कैथल जिले के पुंडरी में, सोनीपत के गोहाना, पानीपत के समालखा और अंबाला के मुलााना में भी बारिश के साथ ओले गिरे। तो वहीं दिन का पारा 40 डिग्री के पार हो गया है।
किसानों की मेहनत पर फिर सकता है पानी!
तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 अप्रैल तक तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावनाओं को देखते हुए किसानों को अलर्ट जारी कर चुका है। खेतों में इस समय गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है, इसके साथ ही हरियाणा में 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों को भी अलर्ट किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें ।