Haryana BJP JJP Alliance Crisis LIVE Update: खबरों के मुताबिक राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तो वहीं CM मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
BJP-JJP का गठबंधन टूटने जा रहा

हरियाणा में भाजपा और जजपा (BJP-JJP) का गठबंधन टूटने जा रहा है, हालांकि इसको लेकर औपचारिक ऐलान होना बाकी है। खबरों के मुताबिक जजपा (JJP) हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी, तो वहीं भाजपा (BJP) का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है।
भाजपा के पास बहुमत
आपको बता दें कि फिलहाल भाजपा-जजपा (BJP-JJP) की गठबंधन सरकार भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है। तो वहीं अगर जजपा गठबंधन तोड़ देती है तो BJP के पास 41, 7 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत के 46 के आंकड़े से 3 ज्यादा सीटें बन रही हैं।
हरियाणा में सीटों का समीकरण
आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 41 भाजपा, 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो, 1 हलोपा और 7 निर्दलीय हैं। तो वहीं बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। आपको बता दें कि अभी भाजपा-जजपा (BJP-JJP) की गठबंधन की सरकार में भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है।