Haryana News, Haryan weather update, Haryana Chandigarh Punjab Heat Wave Alert, Ambala Panchkula Amritsar Panipat Hisar Sirsa Karnal Weather Update: प्रचंड़ गर्मी से देश औऱ प्रदेश के लोग बेहाल है, तो वहीं इसी कड़ी में स्कूली बच्चों को लू व भीषण गर्मी से राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने 10 जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.
इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
आपको बता दें कि करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत व नूंह में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. दरअसल बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है.
इन 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी

इसी कड़ी में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं.
इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
तो वहीं इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं.